फायरिंग मामले की जाँच को घटनास्थल पहुँचे एसपी शिवम धाकड़, बोले कोई दोषी नहीं बचेगा!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

स्लग– लखनौर के बेलही गांव पहुंचे ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़, घटनास्थल का लिया जायजा

एक भी दोषी नहीं बख्शा जाएगा: एसपी

मधुबनी, लखनौर थाना क्षेत्र के बेलही गांव में जमीन विवाद में हुई फायरिंग के बाद ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ एसडीपीओ झंझारपुर सुबोध कुमार सिन्हा भी मौजूद थे।

ग्रामीण एसपी ने सबसे पहले घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और फिर जख्मियों से मिलकर उनका हाल जाना। इसके बाद स्थानीय लोगो से पूछताछ कर पूरी घटना की जानकारी ली।
मीडिया से बात करते हुए ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़ ने कहा कि जमीन विवाद में कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले में शामिल एक भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि फरार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती भी की गई है।
घटनास्थल के निरीक्षण के बाद ग्रामीण एसपी ने झंझारपुर में प्रेस वार्ता किया। इस दौरान उन्होंने गिरफ्तार आरोपियों को मीडिया के समक्ष पेश करते हुए एसपी ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बना रहे।

फिलहाल बेलही गांव में स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस गांव मे लगातार गश्त कर रही है।

Join us on: