:- रवि शंकर अमित/बबलू राय
बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुआ है। इस हिंसक जरा अपने दोनों तरफ से जमकर लाठी डांटे एक दूसरे पर बसाया गया है। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है जिसमें आप देख सकते हैं किस तरह से दो पक्षों में जमकर मारपीट हो रही है। मारपीट के बाद घटनास्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई । दरअसल मंसूरचक थाना क्षेत्र के साठा गांव में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जहां दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हुई। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक पक्ष के देवेंद्र चौधरी और धरवेंद्र चौधरी ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि उनसे रंगदारी की मांग की गई। वहीं दूसरे पक्ष के ओमप्रकाश चौधरी का कहना है कि पूरा मामला जमीन विवाद का है। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोधी पक्ष के लोग अवैध शराब के कारोबार से जुड़े हैं और अक्सर उपद्रव करते हैं। उनका दावा है कि 18 जुलाई को विरोधी पक्ष का 4 से 5 व्यक्ति लाठी डंडा पिस्तौल लेकर उनके घर पहुंचा और पिस्तौल के बट से उनके पत्नि के हाथ पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। ओमप्रकाश चौधरी के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने पर उनका बेटा, जो चंडीगढ़ में रहता है, 19 जुलाई की शाम गांव पहुंचा और घटना की जानकारी लेने गया। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच फिर से कहासुनी, धक्का-मुक्की और मारपीट हुई।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके 79 वर्षीय दिव्यांग पिता हीरा चौधरी, जो चलने-फिरने में असमर्थ हैं, उनके साथ भी मारपीट की गई।ओमप्रकाश का कहना है कि इतने बुजुर्ग और दिव्यांग व्यक्ति पर मारपीट का आरोप लगाना पूरी तरह झूठा है।ओमप्रकाश चौधरी ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे पक्ष पर उचित कार्रवाई नहीं की गई।फिलहाल पुलिस की ओर से आधिकारिक जांच जारी है।
बाइट- परिजन
बाइट- परिजन




