पशुपति कुमार पारस ने महबूब अली कैसर एवं रामजी सिंह को बनाया चार राज्यों का प्रभारी!

SHARE:

रिपोर्ट : धीरज कुमार

पटना : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने आज देश के चार राज्यों के रालोजपा प्रभारी का मनोनयन करते हुए पार्टी के सांसद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चैधरी महबूब अली कैसर को पश्चिम बंगाल एवं उड़ीसा प्रदेश के प्रभार की जिम्मेवारी सौंपी है तथा पार्टी के महासचिव रामजी सिंह को झारखंड एवं राजस्थान का प्रभारी बनाया है। रालोजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने इन दोनों प्रभारियों के मनोनयन की जानकारी देते हुए बताया कि पारस ने पूरा विश्वास एवं भरोसा जताया है कि चैधरी महबूब अली कैसर और रामजी सिंह के उत्कृष्ट संगठनात्मक क्षमता से पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, राजस्थान एवं झारखंड प्रदेश में पार्टी का व्यापक विस्तार होगा और संगठन को मजबूती मिलेगी।

वहीं बिहार रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद प्रिंस राज पार्टी के पूर्व सांसद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजभान सिंह, सांसद वीणा देवी, सांसद चन्दन सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व विधायक सुनील पांण्डेय, राष्ट्रीय महासचिव विरेश्वर सिंह, राष्ट्रीय महासचिव उषा शर्मा, किसान प्रकेाष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक अनिल चैधरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल, राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने महबूब अली कैसर और रामजी सिंह को चार राज्यों का प्रभारी बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इन दोनों नेताओं को बधाई दिया।

Join us on:

Leave a Comment