मुख्यमंत्री ने बिहार पुलिस के लिये 48 बस, 30 फोर व्हीलर एवं 6 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

मुख्य बिंदु :-

राज्य सरकार की कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता, पुलिस बल को अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध ।

नए वाहनों के शामिल होने से पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ेगी, गश्ती व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी तथा आम जनता को बेहतर सुरक्षा एवं पुलिस सेवाएँ उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

पटना 17 जुलाई 2026 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ के सामने बने मंच से बिहार पुलिस के उपयोग हेतु 48 पुलिस बस, 30 चार पहिया वाहन एवं 6 एंबुलेंस का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर पुलिस वाहनों को रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने पुलिस वाहनों के लोकार्पण के पूर्व उसकी कार्य प्रणाली के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पुलिस वाहनों की उपलब्धता से राज्य में पुलिसिंग की कार्य क्षमता तथा दक्षता और बढ़ेगी। साथ ही विधि व्यवस्था को मेंटेन करने में और सहूलियत होगी। राज्य सरकार कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस बल को अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। नए वाहनों से अपराध नियंत्रण, आपातकालीन स्थितियों में त्वरित कार्रवाई तथा जनसुरक्षा को और मजबूती मिलेगी। राज्य सरकार बिहार पुलिस को आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इन नए वाहनों के शामिल होने से पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ेगी, गश्ती व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी तथा आम जनता को बेहतर सुरक्षा एवं पुलिस सेवाएँ उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त श्री मिहिर कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, गृह विभाग के सचिव श्री कुंदन कुमार, पुलिस महानिदेशक, निगरानी श्री जे०एस० गंगवार, पुलिस महानिदेशक, अभियान श्री कुंदन कृष्णन सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Join us on: