रिपोर्ट- प्रमोद सीवान!
सीवान में बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी है।गोली मुकेश श्रीवास्तव के पेट में लगी है।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए है।गंभीर हालत में घायल को पहले सदर अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया है।
गोली मारने का आरोप स्मैक और शराब माफियाओं पर लगा है।घटना आंदर थाना क्षेत्र के खेडाई गांव की है।बताया जा रहा है कि
पीड़ित के घर के पीछे कुछ स्मैक और शराब माफिया आपस में हंगामा कर रहे थे।जब पीड़ित हंगामा करने से मना करने पहुंचा तो पीड़ित पर गोली चला दी। इस दौरान एक गोली मुकेश श्रीवास्तव के पेट में जा लगी।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही आंदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।




