:- अमित सिंह की रिपोर्ट!
बख्तियारपुर- प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने बख्तियारपुर का नाम बदलने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है । उन्होंने बताया कि बख्तियार खिलजी बहुत ही क्रूर और दमनकारी था । नालंदा विश्वविद्यालय में आग लगाने बाला हजारों हत्या के लिए जिम्मेदार है । भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है ऐसे में आतंकी और लुटेरों के नाम को ढोना कतई उचित नही है । देश के गदारों का नामोनिशान मिटाने में ही हम सबकी और देश की भलाई । प्रधानमंत्री जी बख्तियारपुर का नाम स्वतन्त्रा सेनानी या शहीद सैनिक के नाम पर कर दे ।




