रिपोर्ट – मिथुन कुमार!
:इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिले आ रही है जहां बेना थाना क्षेत्र इलाके के डेंटल कॉलेज ओवरब्रिज पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपति को ठोकर मार दिया।जिससे दंपति गंभीर रूप से जख्मी हो गए।घटना को देख स्थानीय ग्रामीणों ने जख्मी दंपति को सदर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने दंपति को मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि नीतीश कुमार और विनीता कुमारी दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर हरनौत से बिहार शरीफ रजिस्ट्री कार्यालय आ रहे थे इसी दौरान डेंटल कॉलेज ओवर ब्रिज पर ट्रैक्टर ने दोनों को ठोकर मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों हरनौत के गोणावां में रहते थे। वेना थाना पुलिस द्वारा मृतक के पास से बरामद 55 हजार रुपए और सोने चांदी के आभूषण को परिजनों को सुपुर्द कर दिया।घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर भागने में सफल रहा।फिलहाल पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया और घटना की जांच में जुट गई है।



