संवाददाता :- विकास कुमार!
राज्य सरकार द्वारा नवस्वीकृत 211 डिग्री महाविद्यालयों में एक साथ शैक्षणिक गतिविधियां शुरू किए जाने के क्रम में बुधवार को पतरघट के राजकीय डिग्री कॉलेज में भी विधिवत पठन-पाठन का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के राज्यस्तरीय उद्घाटन के बाद जिलाधिकारी दीपेश कुमार एवं प्रमुख उषा देवी ने फीता काटकर कॉलेज का उद्घाटन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि अब प्रखंड के विद्यार्थियों को स्नातक की पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार ने बताया कि हिन्दी, अंग्रेजी, इतिहास, अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान विषयों के शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति कर नियमित कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं। कॉलेज खुलने से छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में उत्साह है। उद्घाटन समारोह में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि, जिला एवं प्रखंड प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
BYTE :- सहरसा डीएम दीपेश कुमार



