बैकटपुर मंदिर में अरघा से जलार्पण की योजना, दर्शनार्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा का व्यापक इंतजाम!

SHARE:

रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार

खुसरुपूर। बिहार के देवघर कहे जाने वाले खुसरूपुर के अति प्राचीन एवं प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री गौरी शंकर बैकुंठ नाथ धाम मंदिर में सावन माह में अरघा के माध्यम से जलार्पण की योजना है। भीड़ नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण के लिए सुरक्षा के भारी बंदोबस्त किए गए हैं।
पटना सिटी के एस डी एम और श्री गौरी शंकर बैकुंठ नाथ धाम न्यास समिति के अध्यक्ष सत्यम सहाय ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित न्यास समिति की बैठक में यह विचार व्यक्त किया। उन्होंने इसे लेकर स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रचार प्रसार की आवश्यकता भी जताई।
न्यास समिति की उपाध्यक्ष और प्रसिद्ध समाज सेविका श्रीमती सुलेखा सिंह ने इस आशय का प्रस्ताव रखा। एसडीएम श्री सहाय ने बताया कि यह व्यवस्था सावन माह में सिर्फ सोमवार को लागू रहेगा। अन्य दिन की व्यवस्था पूर्व की तरह होगा ।
बैठक में उपस्थित खुसरूपुर के थाना अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह को न्यास समिति के साथ मिलकर संपूर्ण मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगवाने का एसडीएम में निर्देश दिया । न्यास समिति ने मंदिर की व्यापक सुरक्षा हित में कुल 45 जगह पर सीसीटीवी लगाने का निर्णय लिया है।
मंदिर न्यास समिति के कोषाध्यक्ष डॉ विजय कुमार सिंह उर्फ श्याम नाथ सिंह ने मंदिर के कोष एवं आयु का दौरा प्रस्तुत किया इस बैठक में उपस्थित समिति के पूर्व कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह उर्फ बचन सिंह को तत्काल नवनीत कोषाध्यक्ष विजय कुमार सिंह को कोष का प्रभार देने का निर्देश दिया गया ।समिति के सचिव राजाराम सिंह ने मंदिर की संपूर्ण व्यवस्था के बारे में अध्यक्ष को जानकारी दी। भीड़ नियंत्रण के लिए विभिन्न आयाम पर व्यापक चर्चा किया गया।
पूरे सावन में मंदिर में 50 पुलिस के जवान एवं सिविल डिफेंस के वार्डेन तैनात रहेंगे। आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए एस डी आर एफ को भी तैनात किया गया है
इस बैठक में खुसरूपुर की बी ड़ी ओ , अंचलाधिकारी इत्यादि उपस्थित थे। समिति के सदस्य राजनंदन सिंह, भूलन पासवान राजेश कुमार, विजय कुमार तिवारी एवं महेशकांत झा ने इस बैठक में भाग लिया।

Join us on: