रिपोर्ट – अरविंद कुमार!
बिहार के एक वृद्धा पेंशनधारी के खाते में अचानक 7 अरब 40 करोड़ 68 लाख रुपये से अधिक की राशि दिखने से हड़कंप मच गया। रकम देखकर बुजुर्ग इतने घबरा गए कि उन्हें पुलिस कार्रवाई का डर सताने लगा। हालांकि बैंक ने मामले की जांच के बाद सच्चाई सामने रखी।
बिहार के समस्तीपुर जिले में समस्तीपुर में अजब गजब कारनामा देखने को मिल रहा है लोग इसको देखकर हतप्रभ है व हैरान है, आम लोगो मे इस मामले को ल चिंता और चर्चा के विषय गांव के गलियारों शहर के चौक का विषय बना हुआ है, बताया जाता है कि जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत के गांवपुर वार्ड-13 निवासी भरत ईश्वर उस समय हैरान रह गए, जब वृद्धा पेंशन निकालने के लिए सीएसपी केंद्र पहुंचे। सीएसपी पर उन्हें बताया गया कि उनके खाते में 7 अरब 40 करोड़ 68 लाख 72 हजार 895 रुपये 78 पैसे दिखाई दे रहे हैं।
इतनी बड़ी रकम की जानकारी मिलते ही बुजुर्ग घबरा गए। उन्हें डर सताने लगा कि कहीं इतनी राशि उनके खाते में आने के कारण पुलिस उन्हें पकड़ न ले। घर पहुंचकर उन्होंने पूरी बात अपने बेटे को बताई।इसके बाद परिजन उन्हें लेकर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पहुंचे, जहां शाखा प्रबंधक ने खाते की जांच की। जांच में पता चला कि खाते में केवल 500 रुपये ही मौजूद हैं।
इधर शाखा प्रबंधक रोहित कुमार ने बताया कि बैंक के रिकॉर्ड में अरबों रुपये की कोई राशि नहीं है। संभव है कि सीएसपी के सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी या डिस्प्ले की त्रुटि के कारण गलत राशि दिखाई गई हो। बैंक ने लोगों से ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय सीधे बैंक शाखा से जानकारी लेने की अपील की है।फिलहाल बैंक ने स्पष्ट कर दिया है कि खाते में सिर्फ 500 रुपये ही हैं और करोड़ों-अरबों रुपये दिखने की बात तकनीकी त्रुटि प्रतीत होती है। मामले के बाद इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।




