टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित!

SHARE:

रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार

बिहटा ( पटना) । टीबी (क्षय रोग) मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य मेरा युवा भारत,पटना(युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार) के द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 14 अगस्त 2026 तक व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। कार्यक्रम में आम नागरिकों,जीविका दीदी,आशा कार्यकर्ता,छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को टीबी के लक्षण, बचाव, समय पर जांच एवं निःशुल्क उपचार की जानकारी दी गई। वहीं बजरंग युवा क्लब,बिहटा के अध्यक्ष बबलु कुमार ने बताया कि टीबी एक पूर्णतः उपचार योग्य बीमारी है। यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक समय तक लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना या रात में अत्यधिक पसीना आने जैसे लक्षण दिखाई दें, तो निकटतम सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर तुरंत जांच करानी चाहिए। सरकार द्वारा टीबी की जांच, उपचार एवं आवश्यक दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने अपने परिवार, पड़ोस एवं समाज में टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने तथा टीबी मरीजों के प्रति भेदभाव न करने का संकल्प लिया।

Join us on: