:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!
:- बेगूसराय में एक चोर की उस वक्त सामत आ गई जब खदेड़ कर लोगों ने चोर को पकड़ लिया और जमकर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। घटना नगर थाना क्षेत्र के लोहिया नगर रेलवे गुमटी के समीप की है। बताया जा रहा है कि महेशखूंट निवासी गणेश कुमार आज किसी काम से बेगूसराय आ रहा था और इसी क्रम में वह चलती ट्रेन में ही किसी से बात कर रहा था। लेकिन तभी वहां पर मौके पर मौजूद कर रॉबिन राम ने चलती ट्रेन में ही उसके हाथ में डंडा मारा जिससे उसका मोबाइल गिर गया और रॉबिन राम उसे लेकर फरार होने लगा। लेकिन तब तक गणेश कुमार भी चलती ट्रेन से ही कूद गया और खदेड़ कर उसे पकड़ लिया तथा दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई । मारपीट होते देख स्थानीय लोग भी दौड़कर वहां पहुंच गए और जब लोगों को चोरी की इस वारदात के बारे में पता चली तब स्थानीय लोगों ने रॉबिन राम की भी जमकर पिटाई कर दी। इसी बीच वहां पर मौजूद लोगों में से किसी ने डायल 112 को इसकी सूचना दी। तत्पश्चात नगर थाने की डायल 112 की टीम मौके पर पहुंचकर चोर रॉबिन राम को अपनी हिरासत में ले लिया तथा पूछताछ के लिए थाने ले गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। लेकिन इस घटना के बाद कहीं ना कहीं स्थानीय पुलिस एवं रेल पुलिस भी सवालों के घेरे में है क्योंकि आए दिन रेल पुलिस के द्वारा भी यात्रियों के सुरक्षा की बात कही जाती है। लेकिन जिस तरह से चोर गिरोह सक्रिय है वह पुलिस के दावों की पोल खोलने के लिए काफी है । आरोपी चोर की पहचान दरियापुर के रहने वाले रॉबिन राम के रूप में की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है ।
बाईट – रॉबिन राम आरोपी
बाइट – गणेश कुमार पीड़ित




