बाढ़- पटना से अगवा युवक का फोरलेन किनारे से शव बरामद!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना अंतर्गत मोकामा बख्तियारपुर फोरलेन पर करजान गांव के समीप डेडबॉडी मिलने से हंगामा मच गया। डेडबाॅडी फोरलेन किनारे छोटा सा गड्ढा कर मिट्टी से ढंका गया था। जानकारी मिली है कि मृतक बंटी यादव को 6 जुलाई को पटना जिला के कोतवाली थाना अंतर्गत महावीर मंदिर के पास से अगवा कर लिया गया था। अपने घर के पास देह व्यापार में लगे कुछ लोगों के विरोध के कारण बंटी से विवाद हो गया था। इसके कुछ दिनों बाद ही उसे पटना रेलवे स्टेशन के पास से अगवा कर लिया गया था। मृतक के परिजनों ने इस मामले में कोतवाली थाना में किडनैप किए जाने का केस भी दर्ज कराया था। सीसीटीवी में बंटी यादव को किडनैप किए जाने का वीडियो भी वायरल हुआ था। मृतक के परिजनों का आरोप है कि सीसीटीवी में बंटी यादव से कुछ लोगों की बातचीत के बाद अगवा करने वालों का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद भी कोतवाली थाना की पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शाम पांच बजे डीकंपोज हालत में डेडबॉडी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बाढ़ थाने की पुलिस कोतवाली थाना से संपर्क कर मामले की जांच में जुटी है।

बाइट – परिजन

Join us on: