नालंदा- अवैध मिनीगन फैक्ट्री का पर्दाफाश,उपकरण,हथियार समेत बदमाश धराया!

SHARE:

रिपोर्ट – मिथुन कुमार!

नालंदा पुलिस को अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ (STF) और नालंदा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस्लामपुर थाना क्षेत्र के सुहावनपुर सुढ़ी गांव में संचालित अवैध मिनीगन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण, एक देशी कट्टा और अन्य सामान बरामद किए गए। मौके से फैक्ट्री संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को 10 जुलाई को गुप्त सूचना मिली थी कि इस्लामपुर थाना क्षेत्र के सुहावनपुर सुढ़ी गांव में लोहे का गेट और खिड़की बनाने की आड़ में अवैध रूप से आग्नेयास्त्र तैयार किए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर एसटीएफ, डीआईयू (DIU), इस्लामपुर थाना पुलिस और विशेष छापामारी दल ने संयुक्त छापेमारी की।छापेमारी के दौरान रमण विश्वकर्मा के कारखाने से एक देशी कट्टा, कट्टा बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, तीन ड्रिल मशीन, दो ग्राइंडर मशीन, दो बेंच मशीन, आर्क वेल्डिंग मशीन, बड़ा कटर, जनरेटर, भट्ठी में हवा देने वाली मशीन सहित हथियार निर्माण में उपयोग होने वाले कई अन्य उपकरण बरामद किए गए। एक रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।पुलिस पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Join us on: