रिपोर्ट – पंकज कुमार!
राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर मधुबन राइस मिल के समीप शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में ट्रक और टेंपो की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो पर सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, अरवल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है। वहीं, हादसे के बाद कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सामान्य कराया। मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।




