रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार का स्थानांतरण के बाद समाहरणालय के सभागार मे जिला प्रशासन के अधिकारीयों, सहकर्मियों एवं प्रेस प्रतनिधियो ने उन्हे अपने सानदार कार्य के लिए याद करते हुए भावभीनी विदाई दिया। पूर्व जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार के स्थापना पर नव पदस्थापित जनसंपर्क पदाधिकारी ज्योति रानी को कार्यभार ग्रहण सुपुर्द करते हुए परिमल कुमार ने बरे ही भावुक लहजे मे कहा मधुबनी मे जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के रूप मे कार्य करने का अवसर मेरे लिए अत्यन्त सम्मान, सिख और आत्मीयता से भरी एक अविसमरणीय यात्रा रही। आप सभी मिडिया साथियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारीयों द्वारा प्राप्त स्नेह, सम्मान और भावभीनी विदाई मुझे जो दी गई, उसके लिए मै ह्रदय के गहराइयों से आप सभी का आभारी हूं। ये सम्मान मेरे जिवन की अमूल्य स्मृतियों मे सदैव संजोया रहेगा। आगे उन्होने कहा आप सभी मिडिया के लोगों ने सकारात्मक सहयोग, विश्र्वास और आत्मीयता के साथ जनहित की सूचनाओं को आमजन तक पहुंचाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आप सभी के द्वारा प्रशासन और मिडिया के बिच बेहतर समन्वय स्थापित करने मे आप का सहयोग प्रेरणादायी रहा। मैने अपना प्रभार नव पदस्थापित जनसंपर्क पदाधिकारी ज्योति रानी को सौंप दिया है। आप सभी का सहयोग पहले के तरह इन्हे भु मिलता रहेगा ऐसा आप सभी पर हमे विश्र्वास है।
लोगो ने जहां इस मौके पर पूर्व जनसंपर्क पदाधिकारी परमल कुमार को एक कुशल, मिलनसार एवं अपने जवावदेही के प्रति समर्पित पदाधिकारी बताते हुए उनके कार्य काल का प्रसंसा किया, वही नव पदस्थापित जनसंपर्क पदाधिकारी ज्योति रानी से बेहतर कार्य की उम्मीद किया है।



