रिपोर्ट – प्रमोद!
सिवान में आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई, उत्पाद निरीक्षक के कार्यालय और आवास समेत पांच ठिकानों पर छापेमारी
खबर:
सिवान में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की बड़ी कार्रवाई जारी है। माननीय न्यायालय के आदेश पर गुरुवार सुबह से उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड के सिवान स्थित उत्पाद विभाग कार्यालय, किराये के आवास सहित कुल पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है। पटना और मुंगेर के ठिकानों पर भी अलग-अलग टीमों द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
जांच एजेंसी के अनुसार प्रारंभिक सत्यापन में ₹2 करोड़ 36 लाख 31 हजार की आय से अधिक संपत्ति का प्रथम दृष्टया साक्ष्य मिला है। इसी आधार पर विशेष न्यायालय से तलाशी वारंट प्राप्त होने के बाद कार्रवाई शुरू की गई। आर्थिक अपराध इकाई की टीम पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में दस्तावेजों और अन्य अभिलेखों की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि तलाशी पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी




