हत्या-लूट कांड में शामिल दो अभियुक्त  गिरफ्तार, रिमांड पर ले गई तमिलनाडु पुलिस!

SHARE:

रिपोर्ट :- संतोष चौहान, सुपौल

सुपौल:- जिले के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरा उत्तर पंचायत के जोल्हनियां गांव से हत्या एवं लूट कांड में शामिल अप्राथमिक दो अभियुक्त को पिपरा थाना पुलिस के सहयोग से तमिलनाडु पुलिस रिमांड पर ले गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को तमिलनाडु के कोयंबटूर जिला पुलिस पिपरा पहुंचे जहां पिपरा थाना पुलिस के साथ जोल्हनियां गांव से दो लोगों को गिरफ्तार कर सुपौल न्यायालय में पेश करते हुए ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ तमिलनाडु ले गया। मामले को लेकर पिपरा थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि कोयंबटूर जिला अंतर्गत शिरूमुगई थाना तमिलनाडु में कांड संख्या 166/26 दिनांक 17 जून को बी.एन.एस के तहत हत्या और लूट का मामला दर्ज किया गया था। इस कांड में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को पिपरा पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान उमेश कुमार उम्र 45 वर्ष जोल्हनियां वार्ड नंबर-04 एवं मिथिलेश कुमार राम उम्र 30 वर्ष केशव नगर वार्ड नंबर- 11 निवासी है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को सुपौल न्यायालय में उपस्थापित किया गया। न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त करने के पश्चात कोयंबटूर की शिरूमुगई थाना पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए दोनों आरोपियों को तमिलनाडु ले गई। पिपरा पुलिस ने बताया कि अंतरराज्यीय अपराधों पर नकेल कसने के लिए लगातार छापेमारी और सूचना संकलन का कार्य किया जा रहा है।

Join us on: