बाढ़-मधनिषेध की टीम पर बाजार जा रहे युवक को अधमरा करने तक पीटने का गंभीर आरोप, पीड़ित की हालत नाजुक!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

बाढ़ -मधनिषेध की टीम ने बाजार जा रहे युवक को बेरहमी से पीटा, अधमरा होने के बाद लाया अनुमंडलीय अस्पताल, थाना प्रभारी बोले चलती बाइक से बेहोश होकर गिरा, बाढ़ थानाक्षेत्र का मामला!

पटना जिला के बाढ़ थाना अंतर्गत सलालपुर गांव के निकट फोरलेन किनारे मधनिषेध की टीम ने एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे युवक अधमरा हो गया। बताया जा रहा है कि युवक बाजार से सामान लाने जा रहा था तभी मधनिषेध की टीम ने रोककर उसके साथ पूछताछ की और मारपीट की। और युवक जब बेहोश हो गया तब मधनिषेध की टीम ने उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान मुबारकपुर गांव निवासी विश्वनाथ कुमार 30 वर्ष के तौर पर हुई है।


घायल युवक की मां शांति देवी ने बताया कि उनका बेटा बाजार जा रहा था उन्हें जानकारी मिली कि मधनिषेध की टीम ने उनके बेटे के साथ मारपीट की और उसे पकड़ कर ले गया है जिसके बाद वह आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल पहुंची, घायल युवक मजदूरी करता है वह चार्ट की दुकान लगाता था उसी का सामान लाने वह बाजार गया था।
मुबारकपुर गांव निवासी शिबू कुमार ने बताया कि वह बाजार जा रहे थे और उनके पास एक झोला था उसमें क्या था इसकी जानकारी उन्हे नहीं है। मधनिषेध की टीम ने आगे बढ़ने के बाद फिर लौटकर इन्हें पकड़ लिया। मधनिषेध की टीम ने उनके साथ मारपीट की जिसे पढ़ने वाले बच्चे जब वहां से जा रहे थे तो उन्होंने भी देखा है, मधनिषेध की टीम ने युवक को बेरहमी तरीके से पीटा है और बच्चों ने गांव में हल्ला किया जिसके बाद लोग मौके पर पहुंचे।
थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि सलालपुर गांव के पास फोरलेन के पास मद्यनिषेध की टीम को देखकर युवक बाइक से भागने लगा, इसी क्रम में वह चलती बाइक से गिर गया और वह शराब लिए हुआ था और उनका कहना था कि वह शराब नहीं पियेंगे तो उन्हें परेशानी होती है। इसी दौरान वह बेहोश हो गया और इन्होंने अपने बड़ीय अधिकारी को सूचना देते हुए बेहोश युवक को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। अनुमंडल अस्पताल से डॉक्टरों की टीम ने युवक का प्राथमिक उपचार कर पटना रेफर कर दिया है। युवक को गिरने के दौरान काफी चोट लगी है। मामले की आगे जांच की जाएगी।

बाइट – पीड़ित परिजन
बाइट – सब इंस्पेक्टर मद्यनिषेध

Join us on: