रिपोर्ट – अमित कुमार!
बहादुरपुर थाना क्षेत्र में एक फल विक्रेता को गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पटना सुश्री शैलजा ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कांड के उद्भेदन और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया है। पुलिस द्वारा घटना के सभी पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है और अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुश्री शैलजा ने मीडिया बताया साथ ही इस घटना को लेकर स्थानीय व्यापारी और जिसमें उन्होंने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।




