मोतिहारी से धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट!
मोतिहारी के व्यवहार न्यायालय ने एसिड अटैक पीड़ित परिवार को 12 वर्षों बाद न्याय दिया है और आरोपी को उम्र कैद की सजा सुनाई है….
मामला.घोड़ासहन थाना इलाके के जगीरहा गांव की है जहाँ 2014 में अपने सगे भाई के महज 20 कट्ठा जमीन को जबरन लेने और उसके हिस्सा की हकमारी करने को लेकर विजय यादव नाम के एक व्यक्ति ने अपने सगे भाई अभय यादव की पत्नी व भतीजी के ऊपर एसिड से अटैक कर दिया था!
मामला मोतिहारी व्यवहार न्यायालय में चल रहा था और आज न्यायालय से 12 वर्षों बाद पीड़ित परिवार को न्याय मिला है । इस मामले में व्यवहार न्यायालय के सत्र न्यायाधीश राजेश रंजन ने ऐतिहासिक फैसला दिया है! पीड़ित परिवार का मुकदमा लड़ रहे वकील मणि भूषण सिंह उर्फ़ पपु सिँह ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि आज व्यवहार न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए दोषी को उम्र कैद की सजा सुनाई है ।
वही पीड़ित व्यक्ति अभय यादव ने कहा कि मेरे बड़े भाई ने मुझसे जमीन हड़पने की हर कोशिश की लेकिन हमने जब अपने हिस्सा का जमीन उनको नहीं दिया तो रात का अंधेरे का फायदा उठाकर 12 वर्ष पहले उन्होंने मेरी पत्नी और भतीजी पर एसिड से हमला कर दिया था!
आज हमें न्याय मिला है और हमारे बड़े भाई और आरोपी विजय यादव को आजीवन कारावास की सजा मिली है ।



