पटना से अमित कुमार की रिपोर्ट।
मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि भरत तिवारी के परिवार से मिलने मंत्री अशोक चौधरी पहुंचे थे। इस मामले पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आदेश पर पूरे मामले की न्यायिक जांच चल रही है।
उन्होंने कहा, “जब सर्वोच्च जांच न्यायिक जांच हो रही है तो जब तक उसका फलाफल नहीं आ जाता तब तक हम लोगों को टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। लेकिन इस तरह की जो राजनीति हो रही है उससे जनता को दिग्भ्रमित किया जा रहा है। जनता की सेवा करना और विकास करना आपका काम है। रातों-रात चमकने के चक्कर में कुछ ना कुछ करते हैं।”
चिराग पासवान की मुलाकात के सवाल पर संतोष सुमन ने कहा, “जो सच है उसकी जांच हो रही है। सरकार अपनी तरफ से कोई कमी नहीं कर रही है। जिन पदाधिकारियों पर आरोप थे उन्हें सरकार ने किनारा कर दिया है। उन पर FIR भी हुई है। यह न्यायिक व्यवस्था है और संविधान के हिसाब से चलती है। हम लोगों को इंतजार करना चाहिए।”
बांकीपुर उपचुनाव पर बयान
बांकीपुर उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि महागठबंधन चुनाव लड़ने से भाग गई है। यह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट है और यहां कहीं कोई दिक्कत नहीं है। यह पुरानी सीट है, उन्होंने काम किया है और जनता का आशीर्वाद उनके साथ है।
प्रशांत किशोर के मैदान में उतरने पर उन्होंने कहा, “उनको लगा होगा कि लड़कर देख लेते हैं। अभी तक उनको यह लग रहा है कि हम बहुत बहादुर हैं। लोकतंत्र है, सबको अधिकार है। लेकिन रिजल्ट वही होगा – NDA के पक्ष में।”
बाइट: संतोष सुमन, मंत्री



