जहानाबाद- महिला की बेरहमी से हत्या, अज्ञात चोरों पर हत्या का शक!

SHARE:

रिपोर्ट – पंकज कुमार!

जहानाबाद – कायमगंज में एक महिला की धारदार हथियार से मारकर बेरहमी से हत्या, चोरी की नीयत से घूंसे चोरों पर संदेह ।

बिहार के जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के कायम गंज स्थित घर में एक महिला की हत्या का मामला सामान आया है घटना का पता रविवार सुबह चली जब मृतिका के पड़ोसियों ने उनके घर का दरवाजा सुबह होने के घंटों बाद भी बंद पाया एवं गोतिया के लोगों ने जब छत के रस्ते घर में प्रवेश किया तो महिला को लहू लुहान हालत में मृत देखकर सन्न रह गए । जिसके बाद पुलिस को सूचना दी पुलिस शव को पोस्टमार्ट हेतु सदर अस्पताल भेज दिया है । 60 वर्षीय मालती देवी अपने घर पर अकेली रहती थी। घर में सामान बिखरे पड़े होने के कारण लोगों का कहना है कि चोरी की नीयत से घूंसे चोरों ने ही विरोध करने पर उनकी हत्या कर दी होगी। पुलिस इस पूरे घटना को लेकर जांच शुरू कर दिया है और दूसरों के खिलाफ कार्रवाई करने की दिशा में काम कर रही है।जहानाबाद से दिनेश कुमार कीरिपोर्ट।

Join us on: