अरवल- करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम!

SHARE:

रिपोर्ट – पंकज कुमार!

कुर्था थाना क्षेत्र के बड़का गांव में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। बड़का गांव निवासी उदय यादव के 22 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार अपने घर के पास खड़ा था। इसी दौरान अचानक बिजली के पोल में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों ने तत्काल उसे कुर्था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घर की महिलाएं रो-रोकर बेहाल हो गईं और पूरे गांव में मातम का माहौल व्याप्त हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही की भी चर्चा की और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की।

वाइड उदय यादव, मृतक के पिता

Join us on: