रिपोर्ट :- संतोष चौहान!
संस्थान के व्याख्याता और शिक्षकों ने प्रभारी प्राचार्य अखलाख खान के उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की
सुपौल :- जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान डायट बसहा के प्रभारी प्राचार्य अखलाक खान को स्थानांतरण के उपलक्ष्य में शनिवार को एक समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई। उनका
स्थानांतरण प्रभारी प्राचार्य के पद पर डायट नवादा हुआ है। समारोह में बड़ी संख्या में जिले के शिक्षकों, प्रशिक्षकों, कर्मचारियों और प्रशिक्षु शिक्षकों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामना दी। प्रभारी प्राचार्य अखलाख खान ने डायट सुपौल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षक प्रशिक्षण, शैक्षणिक नवाचार, अनुशासन और सहयोगात्मक कार्य संस्कृति को नई दिशा दी। उनके नेतृत्व में सेवाकालीन प्रशिक्षण, आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन), समावेशी शिक्षा, मूल्यांकन सुधार, शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) निर्माण और गतिविधि-आधारित शिक्षण जैसे विषयों पर प्रभावी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने प्रशिक्षण को व्यवहारिक एवं सहभागितापूर्ण बनाने पर विशेष बल दिया। इससे शिक्षकों की दक्षता और आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।
अखलाख खान का नेतृत्व हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा :
संस्थान के व्याख्याता मो० आफताब आलम, डॉ० सुमित कुमार, निरंजन कुमार, इम्तेयाज अनवर व प्रशिक्षिका सुषमा श्रेष्ठा ने कहा कि अखलाक खान का नेतृत्व संस्थान के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने उनके सरल व्यक्तित्व, कार्यकुशलता, प्रशासनिक क्षमता और शिक्षा के प्रति समर्पण की सराहना की। व्याख्याताओं ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में कार्य करना सभी के लिए प्रेरणादायी अनुभव रहा है।
कई एचएम, शिक्षक व कर्मी समारोह में हुए शामिल :
समारोह में सुपौल जिले के कई स्कूल के एचएम, शिक्षक व प्रशिक्षु शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित हुए। सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी एचएम अजय कुमार यादव, प्लस टू पब्लिक हाई स्कूल, प्रतापगंज के एचएम अजय कुमार यादव, आजाद अमर, पवन कुमार, रोहित कुमार झा, बालेंदु अनुराग, सौरभ कुमार मिश्रा, सुशील कुमार, क्रियानंद कुमार, मधुलता कुमारी, ज्योति कुमारी, पूनम झा, रूना सिंह, गुंजन कुमारी, अनीता कुमारी, कल्याणी स्वरूपा, कुमारी सिगमा संगम, तरुण कुमार राजा, शंकर कुमार, गुंजेश कुमार, मोहम्मद मनोवर आलम, मंजेश कुमार, मयंका कुमारी, नूतन कुमारी, प्रिया कंचन सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व प्रशिक्षु शामिल हुए।
पुष्पगुच्छ व स्मृति-चिह्न भेंट कर किया सम्मानित :
संस्थान के व्याख्याता, शिक्षक सहित उपस्थित लोगों ने प्रभारी प्राचार्य अखलाक खान को पुष्पगुच्छ व स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और नई जिम्मेदारी में निरंतर सफलता की कामना की। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने अनुभव, दूरदर्शिता और नवाचारी नेतृत्व से शिक्षक और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देते रहेंगे।



