रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को विशेष छापेमारी में पतौना थाना पुलिस ने सवा किलो (1.25 किलो) गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। छापेमारी के दौरान तस्करी मे प्रयोग किए जा रहे एक मोबाइल फोन भी पुलिस द्वारा जब्त किया गया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान मोहम्मद एजाज, गांव तीसी, थाना पतौना, जिला मधुबनी एवं विपीन झा उर्फ बब्लु झा, गांव परसौनी, थाना पतौना, के रूप में की गई है। कार्रवाई में पतौना थानाध्यक्ष अनुराग कुमार, उदय कुमार, विकास कुमार, सिपाही विकास कुमार, सिपाही वीर शक्ति सिंह एवं चालक विपीन कुमार शामिल थें। प्राथमिक जांच के बाद थानाध्यक्ष अनुराग कुमार ने बताया है कि स्पेशल टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर तस्करों के संदेहास्पद परिवहन और ठिकानों पर रैकी करये सफलतम छापेमारी की गई है। छापे के दौरान संदिग्ध स्थान से कुल सवा किलो गांजा बरामद हुआ, जिसे प्राथमिक साक्ष्य के रूप में जब्त कर लिया गया है। साथ ही आरोपियों के पास मिला मोबाइल को भी फोरेंसिक जांच व संचार रिकॉर्ड के लिए कब्जे में लिया गया है, ताकि गांजा के स्रोत और आपूर्ति नेटवर्क से जुड़े अन्य संलिप्तों का पता लगाया जा सके। वहीं, पतौना थाना में इस संबंध में कांड संख्या 143/26 दर्ज कर आरोपी दोनों गांजा तस्कर के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी एवं 22 बी के अंतर्गत नामजद अपराध दर्ज किया गया है। प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई और आवश्यक जाँच- पड़ताल आरंभ कर दी है। गिरफ्तारी व बरामदगी के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। तो वहीं, बेनीपट्टी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमीत कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में मीडिया प्रतिनिधि को कार्रवाई की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया है कि जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन ड्रग तस्करी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के साथ कार्रवाई कर रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना नजदीकी थाना या हेल्पलाइन पर दें ताकि समय रहते ऐसे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जा सके। बता दें कि पुलिस की इस बड़ी सफलता से स्थानीय लोगों में सुरक्षा व कानून- व्यवस्था को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखी गई है, जबकि प्रशासन ने कहा है कि ऐसे मामलों पर लगातार नजर रखी जा रही है। आगे भी इस तरह के गतिविधियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी।



