:- रवि शंकर अमित!
बाढ़ – एसडीपीओ-1 रामकृष्ण ने बताया कि 21 जून को कोन्दी स्टैंड में गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हुई थी और इसी दौरान स्थानीय मुखिया के बेटा और भाई को गोली लगी थी। मामले के मुख्य अभियुक्त राकेश कुमार और विन्देशरी गोप उर्फ ललन यादव को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने साक्ष्य संकलन कर उसे पश्चिम बंगाल के हुगली जिले से गिरफ्तार किया है, वहीं गोलीबारी की घटना के एक दिन बाद दो लोगों के द्वारा कोन्दी स्टैंड में कई ई रिक्शा और ऑटो का शीशा तोड़ने की बात सामने आई थी, जिसमें दो आरोपी शामिल थे, जिनमें से एक प्रहलाद यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बाइट – रामकृष्ण, एसडीपीओ 1




