भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत एक दर्जन घायल; तीन आरोपी चढ़े ग्रामीणों के हत्थे!

SHARE:


संवाददाता :- विकास कुमार!

सहरसा के बसनही थाना क्षेत्र में भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गोंदराम गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें महिलाओं समेत करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया और लाठी, डंडे व लोहे की रॉड से एक-दूसरे पर हमला कर दिया गया। सभी घायलों को पहले सोनवर्षा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां तीन लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, सहरसा रेफर किया गया। घटना के दौरान ग्रामीणों ने तीन कथित हमलावरों को पकड़ लिया, उनकी पिटाई कर बांध दिया और बाद में बसनही थाना पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों का बयान दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है और एहतियात के तौर पर पुलिस की निगरानी जारी है।

BYTE :- अभिषेक कुमार

Join us on: