रिपोर्ट – अभिषेक कुमार!
बोधगया में आज से दो दिवसीय नए अपराधी कानून पर होगा मंथन, सुप्रीम कोर्ट सहित कई कोर्ट के जज बिहार के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ करेंगे मंथन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हुए शामिल, गया एयरपोर्ट पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत,दिया गया गॉड ऑफ ऑनर
बोधगया में आज से नए आपराधिक कानूनों को लेकर दो दिवसीय राष्ट्रीय मंथन शुरू हो रहा है। इस अहम कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गया एयरपोर्ट पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सम्मेलन में सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के न्यायाधीशों के साथ बिहार के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी भाग लेंगे। कार्यक्रम को देखते हुए बोधगया में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
गया एयरपोर्ट पहुंचने पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला बोधगया के महाबोधि संस्कृति केंद्र के लिए रवाना हुआ। यहां 4 और 5 जुलाई को नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के न्यायाधीश, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और विधि विशेषज्ञ शामिल होकर नए कानूनों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम को लेकर पूरे बोधगया में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और यातायात व्यवस्था में भी आवश्यक बदलाव किए गए हैं।
1-बाइट— मनोरमा देवी, MLA बेलागंज.




