रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के भेजा थाना पुलिस को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ाराही में चलायी गई त्वरित कार्रवाई में एक अवैध देशी कट्टा बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह घटना संध्या गश्ती के दौरान प्रकाश में आया। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एक छापेमारी दल गठित कर घटनास्थल पर पहुँचकर छानबीन की गई। थाना भेजा की गश्त टीम ने ग्राम बड़ाराही स्थित स्थानीय आटा चक्की (दलान) पर देखा कि कुछ लोग वहां बैठे हुए हैं। जैसे ही पुलिस वाहन वहां रुका, उपस्थित लोगों में से एक व्यक्ति अचानक कुर्सी से उठकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस बल की त्वरित और सतर्क कार्रवाई के चलते उसे कुर्सी पर ही नियंत्रित कर लिया गया। तभी उससे नाम और पता पूछने पर उसने अपना नाम कुसुमलाल सदाय, पिता रामेश्वर सदाय, गंव बेलिटोल थाना भेजाके रूप मे बताया, जब भागने का कारण पूछा गया तो उसने कोई संतोषजनक उत्तर नहीं देने पर पुलिस ने शक के आधार पर अभियुक्त की तलाशी लेने पर उसकी धोती के कपड़े में छिपा कर रखा गया एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ। कट्टा बरामद होने के पश्चात् अभियुक्त से इस संबंध में पूछताछ की गई, परन्तु उसने कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। बरामद किए गए हथियार को जप्त कर पुलिस ने जब्ती सूची बनाकर सुरक्षित कर लिया। अपराधी का बोध कराते हुए पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया। आगे इस घटना के सम्बन्ध में भेजा थाना में कांड संख्या 83/26 दिनांक 01/07/2026 के अन्तर्गत धारा 25(1-ब) ए/26/35 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारम्भ कर दी गई है। थानाध्यक्त आदित्य कुमार ने कहा है कि अवैध हथियारों के धारण और संचालन पर शून्य सहनशीलता नीति अपनायी जा रही है तथा ऐसे किसी भी प्रकार की आपराधिक प्रवृत्ति को रोकने हेतु गश्त एवं कोशिशें लगातार तेज रखी जाएँगी। बता दें कि जिला प्रशासन ने जनहित में और शांति- सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आगे कार्रवाई को जारी रखे हुए हैं।



