वाहन जांच के दौरान पुलिस को मिली सफलता अवैध शस्त्र व नशीला पदार्थ सहित आरोपी गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर–राजीव कुमार झा

मधुबनी पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार के निर्देश पर जनसुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर जिलेभर में जारी सघन वाहन चेकिंग अभियान को देखते हुए राजनगर थाना पुलिस की टीम द्वारा चलाए जाने के दौरान महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई। पुलिस द्वारा सुबह के लगभग 08:30 बजे थाना मुख्यालय स्थित सुभाष चौक के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इतने मे एक संदिग्ध ई-रिक्शा चालक वहा आ पहूँचा। जिसे रोक कर पूछताछ किया गया, पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम संतोष कुमार, पिता राजेन्द्र साह, गांव बेता, थाना खजौली, जिला मधुबनी का बताया। इसके बाद विधिबत तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 01 देशी कट्टा, 01 जिंदा कारतूस तथा लगभग दो किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जिसे ई रिक्शा सहित थाना लाया गया। जहां बरामद सामान को जब्त कर लिया गया। वही पुलिस द्वारा राजनगर थाना मे अवैद्ध हथियार रखने एवं गांजा रखे के आरोप मे विभिन्न सुसंगत धाराओं मे मामला दर्ज करतए हुए अग्रिम कार्रवाई प्रारम्भ कर दी गई है। वही राजनगर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया है कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ एवं प्रारम्भिक अनुसंधान जारी है।

Join us on: