रिपोर्ट – चंद्रशेखर कुमार!
बांका में आकाशीय बिजली का कहर, छात्र और मासूम समेत तीन की मौत
बांका: जिले में बुधवार को अचानक बदले मौसम और हल्की बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में रजौन के 17 वर्षीय छात्र सन्नी कुमार, कटोरिया के 8 वर्षीय मो. इसान अंसारी और धनकुंड थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी 36 वर्षीय गणेश राय शामिल हैं। गणेश राय खेत में धान का बिचड़ा बो रहे थे, जबकि मो. इसान अंसारी घर के समीप क्रिकेट खेल रहा था। वहीं, सन्नी कुमार खैरा स्टेडियम के पास मौजूद था। एक ही दिन में हुई इन घटनाओं से जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।




