:- रवि शंकर अमित!
पटना, 01 जुलाई 2026 :- मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी आज बिहार विधान परिषद् के
नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। बिहार विधान परिषद् के सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने बिहार विधान परिषद् के उप भवन सभागार में सभी 10 नवनिर्वाचित विधान पार्षदों- श्री निशांत, श्री ललन प्रसाद, श्री अनिल ठाकुर, श्री अशरफ अंसारी, श्री पवन सिंह, डॉ० भारती मेहता, श्रीमती शिवरानी देवी, श्रीमती शीला पंडित, श्री संजय प्रकाश एवं डॉ० सुनील कुमार सिंह को शपथ दिलायी।
शपथ ग्रहण करने के बाद नवनिर्वाचित विधान पार्षदों ने मुख्यमंत्री के साथ सामूहिक तस्वीर खिंचवाई।
इस अवसर पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार, उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास सह सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री श्री श्रवण कुमार, कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, बिहार विधान परिषद के उप सभापति डॉ० रामवचन राय सहित मंत्रीगण, विधायकगण, विधान पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।




