मोकामा- दो किशोर का अपहरण, पुलिस ने किया सकुशल बरामद, टॉप टेन में शामिल कुख्यात गिरफ्तार!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

टॉप 10 में शामिल कुख्यात बदमाश अपहरण कांड का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार, दो किशोर सकुशल बरामद!

बाढ़ अनुमंडल के मरांची थाना क्षेत्र अंतर्गत कसहा दियारा से मरांची थाना अध्यक्ष रोशन कुमार ने कुख्यात बदमाश को धर दबोचा है! इस बदमाश की पहचान राजा कुमार, पिता सिद्धेश्वर महतो लवकी बिंद टोली थाना चकिया जिला बेगूसराय के रूप में हुई है!
इस पर मरांची थाना के कसहा दियारा निवासी दो किशोर गणेश कुमार उर्फ़ सन्नी व सोनू कुमार के अपहरण का गंभीर आरोप है! इस बदमाश के विरुद्ध पीड़ित की मां के बयान के आधार पर मरांची थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई थी!
मरांची थाना में कांड संख्या 20/26 दर्ज कराते हुये पीड़ित की माँ ने बच्चे के सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई थी, मामले की गंभीरता को देखते हुये पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा के निर्देश पर एसडीपीओ रामकृष्ण ने एक विशेष टीम का गठन किया, जिसने तकनीकी अनुसंधान और साक्ष्य के आधार पर दोनों किशोर को सकुशल बरामद कर लिया एवं उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया!
वहीं मुख्य आरोपी राजा कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया, ये एक कुख्यात बदमाश रहा है जिस पर बेगूसराय के विभिन्न थानों में आधे दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं, सिर्फ चकिया थाना में ही इस पर चार गंभीर मामले दर्ज हैँ, वहीं मरांची थाना में भी अपहरण और कई मामले में ये बदमाश आरोपी है,चकिया और मरांची थाना को इसकी तलाश लम्बे वक्त से तलाश थी, इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है!

Join us on: