रिपोर्ट-विक्रम उपाध्याय/खगड़िया
खगङिया से एक बङी खबर सामने आ रही है। गोगरी अनुमंडल में स्थित प्राथमिक बिधालय सुखदेव सुमन साह लेवा स्कूल में पढ़ने बाले पचास से अधिक बच्चे एमडीएम के खाना खाने से बिमार पङ गए है। सभी बच्चे के एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए गोगरी अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है की बच्चो को जो खाना खिलाया गया उस खाना में पिल्लू मिला। कुछ देर के बाद बच्चो को उल्टी शुरु हो गई जिसके बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। एमडीएम के खाना में पिल्लू मिलने के बाद पचास से अधिक बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है।हलाॅकी सभी बच्चे की हालत खतरे से बाहर बताए जा रहे है। सूचना मिलने ईए बाद गोगरी एसडीओ मेडिकल टीम के साथ स्कूल पहूंचे है और पूरे मामले की पङताल कर रहे है ।स्कूल के बच्चो ने बताया की एमडीएम के खाना को लेकर लगातार शिकायत की जा रही थी लेकिन स्कूल के प्रिसिंपल कोई सुधार नही कर रहे है।




