रिपोर्ट – अभिषेक कुमार!
एक ओर सरकार शहरों में विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं गया नगर निगम के वार्ड संख्या 27 स्थित धनिया बगीचा डेल्हा थाना के पीछे की सड़क उन दावों की हकीकत बयां कर रही है। करीब 600 घरों की आबादी वाले इस इलाके में सड़क की हालत इतनी जर्जर है कि हर दिन लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है और कोई ना कोई हादसे का शिकार होता रहता है बरसात होते ही सड़क पर पानी कीचड़ से भर जाती है, जिससे पूरा इलाका मानो तालाब में तब्दील हो जाता है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई वर्षों से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है। नगर विधायक डॉ. प्रेम कुमार और वार्ड पार्षद को कई बार ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला। आज भी सड़क बदहाल है और लोग बदहाली झेलने को मजबूर हैं।
स्थानीय महिला ने गुस्से में कहा वोट के समय नेता हर गली में नजर आते हैं, लेकिन जीतने के बाद इस इलाके का रास्ता भूल जाते हैं। बरसात में बच्चों को स्कूल भेजना और बीमार को अस्पताल ले जाना किसी चुनौती से कम नहीं है। क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है?
स्थानीय लोगों ने कहा कि विकास के नाम पर सिर्फ भाषण सुनने को मिलते हैं। हमारी सड़क देखकर कोई नहीं कहेगा कि यह नगर निगम क्षेत्र है। रोज लोग गिरकर घायल हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही।
स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब सड़क के कारण बाइक सवार फिसलकर घायल हो रहे हैं, पैदल चलना मुश्किल हो गया है और बारिश के दिनों में पैदल चलना घरो तक गाड़ी लाना यह एंबुलेंस तक पहुंचने में परेशानी होती है। उनका आरोप है कि विकास के दावे करने वाली सरकार के लिए यह इलाका मानो उपेक्षित बना हुआ है। वहीं मामले में जनप्रतिनिधी का कहना है
की मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत इस सड़क के निर्माण के लिए एक करोड़ सोलह लाख छियासठ हजार दो सौ अट्ठानवे रुपये की राशि स्वीकृत की गई है जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। अब क्षेत्रवासियों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि यह घोषणा धरातल पर कब उतरती है।
बाईट – स्थानीय
बाईट – स्थानीय
बाईट – स्थानीय
रिपोर्ट – अभिषेक कुमार
गया



