भोजपुर- भरत तिवारी के श्राद्धकर्म में श्रद्धांजलि देने बड़ी संख्या में बिलौटी पहुँच रहे लोग!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय!

भोजपुर के चर्चित बिलौटी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत तिवारी की तेरहवीं को लेकर आज उनके पैतृक गांव बिलौटी में श्राद्धकर्म का कार्यक्रम शुरू हो गया। सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान जारी हैं और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने का सिलसिला भी जारी है।

भरत तिवारी की तेरहवीं के अवसर पर सुबह से ही पंडितों का एक दल वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्राद्धकर्म और पूजा-पाठ करा रहा है। वहीं दूसरी ओर हलवाई और सहयोगी श्रद्धालुओं के लिए भोजन तैयार करने में जुटे हैं।
परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी, उसके बाद ब्राह्मण भोज का आयोजन होगा। इसके उपरांत बिहार सहित विभिन्न राज्यों और जिलों से पहुंचे लोगों के लिए सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई है।
श्राद्ध कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शुभचिंतक, ग्रामीण और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हो रहे हैं। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक परंपराओं का पालन किया जा रहा है।

Join us on: