बेगूसराय- कैनरा बैंक के मैनेजर का सड़ा गला एवं नग्न शव कमरे से बरामद!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बेगूसराय में संदिग्ध अवस्था में एक बैंक मैनेजर का शव पुलिस ने उसके कमरे से सड़ा गला नग्न अवस्था में बरामद किया है।वही बैंक मैनेजर का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। और काफी लोगों की घटनास्थल पर भीड़ लगी हुई है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर निराला नगर मोहल्ले की है। बताया जा रहा है कि बैंक मैनेजर किराया के मकान में रहता था। उसी किराए के मकान में केनरा बैंक के सहायक मैनेजर 45 वर्षीय बृजमोहन गुड्डू का नग्न सड़ा गला हुआ शव उसके कमरे में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि कमरे के अंदर से काफी ज्यादा दुर्गन्ध आने के बाद अन्य किरायेदारों को जानकारी मिली। उसके बाद शव होने की जानकारी रतनपुर थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी। सूचना मिलते हैं रतनपुर थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है। कमरे बदबू आने से कोई भी कमरे के अंदर प्रवेश करना तो दूर एक मिनट खड़ा होना मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को इस घटना की सूचना दिया है।मृतक सहायक मैनेजर पटना सिटी का रहने वाला बताया जा रहा है।
वह सिंघौल थाना के सदर प्रखंड क्षेत्र के महारथपुर गांव स्थित केनरा बैंक में सहायक मैनेजर के पद पर कार्यरत था और निराला नगर मोहल्ले में सुनील सदन में किराए के मकान में पिछले तीन-चार साल से रहता था। इस संबंध में बैंक में काम कर रहे हैं लोगों का कहना है कि पिछले 1 महीने से वह बैंक नहीं आ रहे थे। क्या परेशानी थी यह समझ में नहीं आ रहा है, आज पता चला है कि उनकी लाश उनके ही कमरे में पड़ी हुई है। उन्होंने बताया है कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी लेकिन इसके बावजूद भी उनकी मौत कैसे हुई है यह समझ में नहीं आ पा रहा है, खास करके सबसे बड़ी बात है कि उनका शव नग्न और सड़ा गला अवस्था में मिला है। ईधर पुलिस ने परिजनों को सूचित करते हुये शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। स्थानीय लोग परिजनों के आने का इंतजार कर रहे हैं, उसके बाद ही शायद इस संदिग्ध मौत से पर्दा उठेगा।

Join us on: