:- रवि शंकर अमित!
मोकामा से आज श्री अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला यात्रा रवाना हुआ! श्रद्धालुओं के इस जत्था में 15 महिलाओं समेत कुल 60 लोग शामिल हैं 45 पुरुष और 15 महिलाओं का यह जत्था हिमगिरी एक्सप्रेस से सुबह मोकामा से जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हुआ, जत्था का नेतृत्व सुदर्शन कुमार और मनोज कुमार सिंह कर रहे हैं, नेतृत्व कर रहे सुदर्शन कुमार सिंह और मनोज कुमार सिंह ने बताया की पहला जत्था में हम लोग पहले दिन की दर्शन करेंगे, श्री अमरनाथ यात्रा का प्रथम चढ़ाई 3 जुलाई से शुरू होगा और दर्शन 5 जुलाई को प्रारंभ होगा, और मोकामा से प्रति वर्ष पहला जत्था प्रथम दर्शन के लिए निकलता है,और दर्शन कर वापस लौटता है!
इस दौरान वैष्णो देवी समेत अन्य तीर्थ स्थलों का दर्शन करते हुए श्रद्धालुओं का जत्था वापस मोकामा आता है, यह सिलसिला पिछले 30 वर्षों से लगातार जारी है!




