पटना- खान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई टली, अगली सुनवाई 30 जून को!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!


पटना सिविल कोर्ट में कोचिंग विवाद मामले में फैजल खान उर्फ खान सर की अग्रिम जमानत (एंटीसिपेटरी बेल) याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान पुलिस की ओर से कोर्ट में अपडेटेड केस डायरी पेश की गई। इसके बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 30 जून तय की है। तब तक खान सर को मिली अंतरिम सुरक्षा (इंटरिम प्रोटेक्शन) जारी रहेगी।
वीओ-1:
खान सर की ओर से अधिवक्ता अरविंद कुमार मौआर ने दलील दी कि मामले में लगातार समय लिया जा रहा है और आज ही बहस पूरी कर निर्णय दिया जाना चाहिए। वहीं, शिकायतकर्ता पक्ष की ओर से अधिवक्ता ने अपडेटेड केस डायरी का अध्ययन करने के लिए समय मांगा, जिसका विरोध नहीं करते हुए कोर्ट ने केस डायरी पढ़ने के लिए तीन दिन का समय दे दिया।
वीओ-2:
अदालत ने स्पष्ट किया कि 30 जून तक फैजल खान उर्फ खान सर को मिला अंतरिम संरक्षण जारी रहेगा। वहीं, इस मामले में गिरफ्तार खान सर के दोनों बॉडीगार्ड की नियमित जमानत याचिका पर भी 30 जून को ही सुनवाई होगी। कोर्ट ने सभी संबंधित मामलों को एक साथ टैग कर दिया है। उल्लेखनीय है कि पिछली सुनवाई में पुलिस द्वारा अधूरी केस डायरी प्रस्तुत किए जाने पर अदालत ने अपडेटेड केस डायरी दाखिल करने का निर्देश दिया था।

बाइट: अरविंद कुमार मौआर, अधिवक्ता (खान सर पक्ष)

Join us on: