समस्तीपुर- ताजिया जुलूस के दौरान युवक की चाकू मारकर व पीट पीट कर की हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट – अरविंद कुमार!

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भुट्टा चौक में ताजिया जुलूस खेलने के दौरान दो पक्ष में आपस में विवाद हो गया ,इसी बीच एक अपराधी ने एक युवक को चाकू लेकर जानलेवा हमला कर दिया, लगातार वह चाकू से जानलेवा हमला करता रहा लोग तमास बिन बने रहे, इंसानियत और मानवता के नाते भी उसे बचाना उचित नहीं समझा, किसी तरह स्थानीय लोगों की पहल पर मामले को शांत कराकर सदर अस्पताल में परिजन ने इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया ,घटना को लेकर परिजनों का कहना है की आरोपी पूर्व में भी वह अपराधी किस्म का लोग है ,और पूर्व के विवाद को लेकर पहले से उसने तैयारी की थी, जैसे ही ताजिया जुलूस खेला जा रहा था इसी दौरान गांव के ही एक अपराधी ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, उसके समर्थकों ने लगातार लाठी डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दी, घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल है, गांव में मातम का माहौल है, इस संबंध में पूछे जाने पर सदर डीएसपी संजय कुमार ने दुतभाष पर पूछने पर बताया कि आरोपी अपराधी किस्म का ब्यक्ति है, उसी गाँव का रहने वाला है ,आपसी रंजिश को लेकर पूर्व का विवाद था, इसी में इसकी चाकू से हत्या कर दी है, पीट-पीटकर हत्या की जानकारी मिली है, पुलिस पोस्टमार्टम करा कर लास का परिजनों को सौंपने के बाद मृतक के परिजन के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, हालांकि घटना को लेकर गांव में तनाव का जो माहौल की जानकारी मिली है, उसको लेकर पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की गई है, पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है, ताकि लॉ इन ऑर्डर का मामला उत्पन्न नहीं हो, लोग एक तरफ ताजिए जुलूस खेलने के दौरान व्यस्त थे, इसी बीच हिंसक की घटना को लेकर लोगों में चिंता और चर्चा गांव की गलियारों शहर के चौक चौराहा में बना हुआ है, मृतक को देखने के लिए गांव से उसके समर्थकों की भीड़ जमा हो रही है ,उसके सर्मथकों को भीड़ सदर अस्पताल परिसर में जमा हो रही है, लाश को लेकर राजनीतिक सियासत तेज है, घटना की जानकारी मिली है, पुलिसकर्मी की मौजूदगी थी उस बीच में उसकी हत्या की गई, पूरे मामले पर पुलिसकर्मी को परिजनों को न्याय देने की मांग की है

Join us on: