रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
मुजफ्फरपुर के हत्थौड़ी थाना क्षेत्र के बरहद गांव में मुहर्रम के अवसर पर लाठी खेल के दौरान एक ही समुदाय के एक व्यक्ति को मामूली चोट लग गई। इसके बाद उसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के परिजनों के बीच हल्की नोकझोंक और मारपीट हुई,एक पक्ष के लोगो ने दूसरे पक्ष हमला बोल दिया।दोनो तरफ से लाठी चलने लगी।मौके पर अफरा तफरी मच गई। जिसमें दोनों पक्षों के कुल छह लोगों को सामान्य चोटें आई हैं। सभी घायलों का उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत करा दिया। एहतियातन पुलिस बल की तैनाती की गई है और क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है।




