नवादा / सोनू सिंह ।
नवादा में मोहर्रम जुलूस थाने परिसर में, डंडा भांजते वीडियो वायरल; थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग तेज
नवादा से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। शुक्रवार को मोहर्रम के अवसर पर वारिसलीगंज थाना परिसर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग थाने के भीतर डंडा भांजते हुए जुलूस निकालते नजर आ रहे हैं।
इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में कौतूहल के साथ-साथ आक्रोश भी देखा जा रहा है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि थाना परिसर जैसे संवेदनशील स्थान पर इस प्रकार का जुलूस निकालना कितना उचित है।
घटना को लेकर आमजन में नाराजगी है और वारिसलीगंज थाना प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग उठने लगी है। फिलहाल इस मामले पर पुलिस प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।




