किशनगंज- करोड़ों रुपये मूल्य के मादक पदार्थ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

SHARE:

रिपोर्ट – मलय झा!

किशनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.357 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (स्मैक/हेरोइन जैसा), एक कार और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस मामले में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनका संबंध पश्चिम बंगाल और मधेपुरा के तस्करी नेटवर्क से बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गठित विशेष टीम ने कोचाधामन थाना क्षेत्र में कार्रवाई कर इस सफलता को हासिल किया। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 4 करोड़ 70 लाख रुपये आंकी गई है। किशनगंज पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के कारोबार के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। जिला पुलिस की सतर्कता, त्वरित कार्रवाई और प्रभावी नेतृत्व के कारण जिले में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा मुक्त किशनगंज के लिए अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

Join us on: