पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भरत तिवारी के परिजनों से की मुलाक़ात!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिजनों से मंगलवार को भोजपुरी सिनेमा के चर्चित अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह मिलने पहुंचीं।
उन्होंने भरत तिवारी के माता-पिता और अन्य परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार के लिए अपने बेटे को खोना बेहद पीड़ादायक और असहनीय होता है। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि समाज उनके दुख में सहभागी है और न्याय की उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए।

:

Join us on: