नालंदा- PNG गैस लीकेज से हड़कंप, फोरलेन पर आवागमन रोका गया, बाल बाल बचा सिलाव क्षेत्र!

SHARE:

रिपोर्ट – मिथुन कुमार!

बिहारशरीफ-राजगीर फोरलेन स्थित सिलाव बाईपास पर सोमवार की शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक होटल में नए कनेक्शन के दौरान पीएनजी (PNG) गैस सप्लाई पाइपलाइन में अचानक लीकेज हो जाने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। तेज दबाव के कारण पाइपलाइन फटने जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई और गैस का तेज रिसाव शुरू हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों की मन तो गैस एजेंसी के कर्मी एक होटल में नया कनेक्शन जोड़ रहे थे। इसी दौरान पाइपलाइन में अत्यधिक दबाव के कारण छेद बड़ा हो गया और जोरदार आवाज के साथ गैस निकलने लगी। गैस के गुबार को देखकर आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में दहशत फैल गई। लोगों ने तत्काल अपनी दुकानें बंद कर सुरक्षित स्थानों की ओर रुख किया।

घटना की सूचना मिलते ही सिलाव थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर फोरलेन पर दोनों तरफ से वाहनों का परिचालन रोक दिया गया। दमकल की गाड़ियां भी मौके पर तैनात कर दी गईं।

स्थानीय लोगों ने गैस कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सूचना देने के काफी देर बाद भी तकनीकी टीम मौके पर नहीं पहुंची। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। समय रहते कार्रवाई होने से एक बड़ा हादसा टल गया।

बाइट:- प्रत्यक्षदर्शियों

Join us on: