राजगीर मलमास मेले से लापता जमुई निवासी का , 14 दिन बाद जापानी मंदिर के पास शव बरामद!

SHARE:

रिपोर्ट- मिथुन कुमार!

घर से पूजा करने निकले थे राजदेव राम, जापानी मंदिर के पास मिली लाश

विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक राजगीर मलमास मेले में घूमने आए एक अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मड़ैया गांव निवासी स्वर्गीय बनारसी राम के 55 वर्षीय पुत्र राजदेव राम के रूप में हुई है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि राजदेव राम 8 जून को राजगीर मलमास मेला घूमने और धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। परिजनों की उनसे आखिरी बार 13 जून को फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद उनका कोई पता नहीं चल सका। सोमवार को राजगीर थाना क्षेत्र स्थित पुरानी जापानी मंदिर के समीप एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया। मृतक की जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर उनकी पहचान की गई और परिजनों को सूचना दी गई। बेटे उत्तम कुमार ने बताया कि उनके पिता की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं थी और वे अक्सर बिना बताए धार्मिक स्थलों की ओर निकल जाते थे।

राजगीर थानाध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बाइट:- रोहित कुमार, मृतक का साला

Join us on: