भोजपुर- ससुराल आए दामाद का मंदिर परिसर से शव बरामद,जाँच में जुटी पुलिस!

SHARE:

रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय

मौत का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

चरपोखरी थाना क्षेत्र के पसौर गांव स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर परिसर के बरामदे से सोमवार की सुबह बरामद हुआ शव

आरा से आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट

आरा। जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र में ससुराल आए दामाद का शव दूसरे दिन बरामद हुआ। उसका शव थाना क्षेत्र के पसौर गांव स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर परिसर के बरामदे से सोमवार की सुबह बरामद हुआ। वही मृतक के शरीर पर किसी प्रकार का कोई निशान नहीं पाया गया है। शव के मिलने से गांव में आसपास की इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मृतक रोहतास जिला के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के जोगया गांव निवासी लोरिक पासवान का 25 वर्षीय पुत्र अक्षप लाल पासवान है। वह गुजरात में स्थित प्राइवेट कंपनी में काम करता था। इधर, मृतक का साला बड़क पासवान ने बताया कि वह रविवार की शाम करीब पांच बजे चरपोखरी थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव अपने ससुराल आए थे। इसके बाद वह बाल काटने के लिए घर से निकले और वापस नहीं लौटे। जिसके बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। मंगलवार की सुबह जब पसौर गांव स्थित सिद्धनाथ बाबा मंदिर परिसर में लोग पूजा को लेकर गए तो उन्होंने उनके एक युवक का शव वहां पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना पाकर स्थानीय थाना एवं परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम अस्पताल में करवाया। वहीं दूसरी तरफ मृतक के साला बड़क पासवान ने बताया कि उनकी मौत कैसे हुई, यह नहीं पता। साथ उसने किसी भी व्यक्ति पर किसी प्रकार का कोई आशंका या आरोप नहीं लगाया है। वही पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी सरिता देवी एवं एक पुत्र विक्रम है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसकी पत्नी सरिता देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Join us on: