रिपोर्ट – अभिषेक कुमार
गयाजी शहर के चंदौती थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर मोहल्ले में रोड नंबर 14 निवासी संतोष कुमार ने पारिवारिक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाने के मामले में अपना पक्ष स्पष्ट करते हुए बताया कि वीडियो को तोड़- मारोड़ कर दादी पर अत्याचार करते हुए बताया जा रहा है जो बिल्कुल निराधार है उन्होंने बताया रिश्ते में बुजुर्ग मेरी अपनी दादी है और उनकी उम्र 100 वर्ष से ऊपर है जिसे मैं ही अपने साथ शुरू से रखकर सेवा कर रहा हूं उम्र काफी हो जाने के वजह से वह चिड़चिड़ी और मानसिक संतुलन खो दे रही है और उठने बैठने से भी लाचार है इसी क्रम में मेरे ऑफिस जाने के दौरान शौच वाली हाथ से दादी ने टेबल पर परोसे गए खाने की थाली पर हाथ लगा दी जिसे मैं हटाने व समझने का प्रयास उन्हें कर रहा था जिसकी वीडियो हमारे पड़ोस के गोतीया द्वारा बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर बदनाम करने की साजिस रचा गया है उन्होंने बताया है मेरे ऊपर कोई भी गोतीया दादी को रखना नहीं चाहते हैं और उल्टे मेरे ऊपर तोहमत लगाया जा रहा है उन्होंने दावा किया कि अगर गोतीया को ऐसा लगता है तो वे कुछ दिन के लिए दादी को अपने यहां रखकर सेवा करें तब उन्हें बात समझ में आ जाएगी उनके पड़ोसी भी बताया कि वीडियो गलत बनाया गया है संतोष कुमार शुरू से अपनी दादी को अपने साथ रखे हुए हैं और उनका दादी के प्रति व्यवहार काफी अच्छा है, संतोष कुमार ने कहा कि अगर मेरा व्यवहार गलत या ऐसा कुछ लोगों को लगता है तो अपने व्यवहार के प्रति मैं सार्वजनिक रूप से माफी मांगता हूं।
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया




