नीट परीक्ष की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर एसपी ने किया ब्रीफिंग!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

परीक्षा केंद्रों पर रहेगी कड़ी निगरानी कंट्रोल रूम सक्रिय अतिरिक्त बल तैनाती के आदेश

परीक्षा केंद्रों के लिए सुरक्षा व व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध, जिला प्रशासन की गश्ती जारी

मधुबनी जिले में आगामी नीट परीक्षा 2026 को सफल, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ विस्तृत ब्रीफिंग दी गई। बैठक में परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुगम आवाजाही, यातायात नियोजन और विधि- व्यवस्था बनाए रखने संबंधी आवश्यक दिशा- निर्देश दिए है। आगे एसपी ने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी और कदाचार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों तथा क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे परीक्षा केंद्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखें तथा केंद्रों के अंदर और बाहर सतत गश्ती सुनिश्चित करें, विशेष रूप से परीक्षा केंद्रों के निकट रहने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने और संदेहास्पद गतिविधियों की तुरंत पहचान कर आवश्यक कार्रवाई करने पर जोर दिया गया। बैठक में यातायात प्रबंधन को भी प्राथमिकता दी गई है। पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने कहा है कि परीक्षा के समय अभ्यर्थियों की सुगम और समय पर पहुँच सुनिश्चित किया जाय। अभ्यर्थियों के लिए प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रवाह को नियंत्रित करने तथा आवश्यकतानुसार रूट डायवर्जन अपनाने का भी निर्देश दिए गए। परीक्षा केंद्रों के आसपास पार्किंग की व्यवस्था और आपातकालीन वाहनों के लिए रास्ते खुले रखने पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया है। अभ्यर्थियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए पुलिस को परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश- निर्धारण और भीड़ नियंत्रण के सख्त उपाय लागू करने को लेकर कहा गया है। किसी भी प्रकार के मोबाइल फोन, स्मार्ट उपकरण या पर्चा- लेखन सामग्री के प्रवेश पर रोक तथा संदिग्ध वस्तु मिलने पर तत्काल जांच व आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने को लेकर भी निर्देश दिया गया। साथ ही, अभ्यर्थियों, पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ सौम्य लेकिन कड़े व्यवहार को सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया ताकि परीक्षा के दौरान अनुशासन बना रहे।
साथ ही एस पी ने कहा है कि परिक्षा को लेकर नियंत्रण कक्ष (कमान्ड एंड कंट्रोल) सक्रिय रखकर थाना के साथ समन्वय बनाये रखा जाएगा और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने लोगों से भी आह्वान किया है कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध जानकारी के संबंध में नजदीकी थाना या कंट्रोल रूम को तुरंत सूचित करें। बैठक में जिलेभर के पुलिसकर्मियों को संवेदनशीलता, समय का पालन और नियमित गश्ती पर विशेष ध्यान रखने के साथ परीक्षा के सफल आयोजन के लिए पूरी तत्परता बनाए रखने का आदेश दिया गया है।

Join us on: